{"_id":"6167163907b94f7e4200cc5d","slug":"forest-department-team-ran-to-save-lives-from-attackers-gonda-news-lko599978852","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों से जान बचाकर भागी वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों से जान बचाकर भागी वन विभाग की टीम
विज्ञापन
गोंडा। टिकरी रेंज में अवैध रूप से लकड़ी काटने की सूचना पर वन विभाग की पहुंची टीम को दबंगों के कोप भाजन का शिकार होना पड़ा। टीम के सभी सदस्य भारी संख्या में लाठी डंडा व असलहा से लैस लोगों को आते देख कर वाहन को छोड़कर जंगल की तरफ भाग कर अपनी जान बचाई।
दबंगों ने वन विभाग की सरकारी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना डायल 112 को देने पर वन कर्मियों की जान बची। वन दरोगा राम जियावन सिंह के तहरीर पर पांच नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गयी है।
बताते चले कि वन विभाग के वन दरोगा राम जियावन सिंह की तहरीर के मुताबिक मंगलवार की रात आठ बजे वन रक्षक सोनू शुक्ला द्वारा रेंज स्टाफ को सूचना मिली कि चक्रधारी सिंह के बाग में जगल की लकड़ी काट कर रखने वाले है।
विज्ञापन
इसी सूचना पर वन विभाग की टीम के वन रक्षक सोनू शुक्ला,वन दरोगा आज्ञाराम मौर्य, चालक हरीश वर्मा जब बाग के पास पहुंचे तो पता चला 8-10 लोग जंगल में लकड़ी काटने काट कर ले रहे हैं।
सूचना पर वन विभाग की टीम भिटौरा गांव के चिरैया की तरफ पहुंची तो देखा कि गांव की तरफ से तमाम लोग लाठी डंडा लेकर गाली देते हुए सरकारी वाहन की तरफ बढ़ रहे हैं तथा कुछ लोग फायरिंग भी कर रहें हैं। टीम डर बस जंगल की तरफ वाहन छोड़ कर जान बचाते हुए पैदल भाग गयी।
इसके बावजूद गांव वाले गाली देते हुए टीम को जंगल की तरफ खदेड़ते रहे। टीम अपने को असहाय देख कर डायल112 पर फोन करके सूचित किया। डायल112 के पहुंचने पर वन कर्मी जंगल से बाहर निकले और जब वाहन के पास पहुंचे तो देखा कि गाडी क्षतिग्रस्त है।
कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि वन दरोगा राम जियावन सिंह की तहरीर पर आरोपी चक्रधारी सिंह, बृजेश सिंह, सुमित सिंह, अंशू सिंह, रवींद्र कुमार सिंह निवासी दलीपुरवा भिटौरा व पांच अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी वाहन को तोड़ने,जान से मारने की धमकी, बलबा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।