फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Food poisoning by eating noodles, six sick

नूडल्स खाने से फूड प्वॉयजनिंग, छह बीमार

Thu, 26 Nov 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Food poisoning by eating noodles, six sick
परसपुर (गोंडा)। अकोहरी ग्राम पंचायत के गुलाब पुरवा मजरे में गुरुवार को नूडल्स खाने से एक ही परिवार के छह लोग फूड प्वॉयजनिंग का शिकार हो गए। सभी को पास के एक निजी अस्पताल ले लाया गया, जहां से डॉक्टरों जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गुलाब पुरवा में रहने वाली आशमा ने बताया कि वह अपने पति सफी, बच्चों रेहान व अयान के साथ गुरुवार को पटियाला जाने की तैयारी कर रही थीं। इस दौरान सुबह घर में नूडल्स बनाया था। घर के सभी लोगों ने नूडल्स खाया था। इसके थोड़ी देर बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी तथा सभी निढाल हो गए। किसी को उल्टी तो किसी को दस्त आने लगे। इससे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आशमा ने बताया कि सफी (35) पुत्र बरसाती, रेहान (10) पुत्र सफी, सलमान (12), अलताब (10), कल्लू (8) पुत्र गण शमशाद, आशिया (20) पुत्री रसीद मोहम्मद की तबीयत ज्यादा खराब हो गयी। जिन्हें इलाज के लिये आनन-फानन में परसपुर कस्बा के एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां कल्लू व अलताब को छोड़ अन्य सभी की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. एमपी यादव ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है। सीएचसी में अभी तक इस तरह का कोई भी मरीज नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed