{"_id":"62acbd1cfbdca11181378b6b","slug":"food-gonda-news-lko6356550150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच रुपये में भोजन खिलाएगी अन्नपूर्णा रसोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच रुपये में भोजन खिलाएगी अन्नपूर्णा रसोई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। गरीबों व जरूरतमंदों को पांच रुपये में भरपेट भोजन खिलाने के लिए शुक्रवार को शहर के दुखहरननाथ मंदिर के पास संस्था श्री सीताराम पंचवटी आश्रम की ओर से अन्नपूर्णा रसोई की शुरुआत की गई।
रसोई की शुरुआत आश्रम के संस्थापक पंडित रविशंकर गुरुभाई ने वैदिक रीति व मंत्रोच्चार के साथ किया। आश्रम के सदस्य राजेश तिवारी ने लोगों को भोजन खिलाकर रसोई का संचालन शुरू किया। बताया कि जरूरतमंदों को हर रोज पांच रुपये में भरपेट भोजन खिलाया जाएगा। यदि कोई पांच रुपये देने में असमर्थ हैं तो उसे निशुल्क भोजन प्रदान किया जाएगा।
रसोई में सहयोगी दीपक गुप्ता ने बताया कि हर रोज मीनू के हिसाब से भोजन प्रदान किया जाएगा। अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आगे चलकर वृहद स्तर पर रसोई का संचालन किया जाएगा। जिससे गरीबों, जरूरतमंदों मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों का पेट भरेगा। रसोई में सहयोग करने वालों में संदीप मल्होत्रा, दीपक मिश्र, आदित्य उपाध्याय, गौरव शर्मा, अजय मिश्र, संतोष सोनी आदि रहे।