फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   flud

सरयू की रफ्तार थमने से कटान शुरू, नदी में समाए चार लोगों के घर

Fri, 03 Sep 2021 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
flud
02द्दस्रड्डश्च19-गोंडा के ऐली परसौली गांव में घुसा पानी। - फोटो : GONDA
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। बाढ़ से घिर ऐली परसौली गांव के पास सरयू नदी की रफ्तार थमने लगी है। सरयू में पानी कम होने से कटान तेज हो गई है। गुरुवार को ऐली परसौली के चार लोगों के घर सरयू में समा गए। जिससे चारों परिवार के लोग बेघर हो गए। ऐली परसौली के 20 मजरे बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं। सात सौ परिवार बाढ़ की चपेट में आने से नए ठिकाने की तलाश में हैं।
विज्ञापन

तहसील तरबगंज के ऐली परसोली गांव के समीप सरयू नदी के पानी की रफ्तार पिछले दो दिनों से थमने लगी है। मगर बाढ़ के पानी से गांव के 20 मजरे घिरे हैं। इन मजरों के 700 परिवार बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ऐली परसौली में बाढ़ पीड़ितों की संख्या बढ़कर 84 पहुंच गई। इन मजरों के रहने वाले 85 लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस चुका है7 जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गांव के आस-पास फसलें भी जलमग्न हो गई हैं। इससे फसलों के बर्बाद होने की संभावना भी बढ़ गई है। सरयू की रफ्तार कम होने से गुरुवार को हुई कटान में डिवहारन पुरवा व केवटाही के रहने राजाराम, शांती, मंगल व ढोढ़े के घर नदी में समा गए। जिससे बेघर हुए चारो परिवार के लोग नए ठिकाने की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन मजरों में घुसा बाढ़ का पानी
बिहारी पुरवा
शेर बहादुर पुरवा
बाबूराम पुरवा
केवटाही
डिवहार थान
तेलमहन पुरवा
गोड़ियाना
टेपरहन पुुरवा
विशुन पुरवा
लोहारन पुरवा
नौबस्तन पुरवा
अक्षैवर पुरवा
कोईलरिहन पुरवा
नई बस्ती
पसियन पुरवा
मैनेजर सिंह पुरवा
जोरावन पुरवा
बाढ़ पीड़ितों के लिए लगाई 14 नावें
- तहसील तरबगंज के बाढ़ से घिरे ऐली परसौली गांव केेेेेेेेेेेेेेेेेेे पास जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की सहायता के लिए 14 नावें लगाई हैं। ग्रामीणों को नाव से सहायता मुहैय्या कराई जा रही है। नावों पर नाविक के साथ फ्लड पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है। फ्लड पीएसी के जवानों को बाढ़ क्षेत्र में काम करने के लिए विशेष तौर पर गोताखोरी का प्रशिक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारे की तलाश में भटक रहे पशुपालक
तहसील तरबगंज के उमरी बेगमगंज क्षेत्र के ऐली परसौली गांव के 20 मजरे बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं। गांव में बाढ़ का पानी घुसने से पशुओं को रखने में ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पशुपालकों को पशुओं के लिए चारे की तलाश में भटकना पड़ रहा है। पशुपालकों को चारे की तलाश में तकरीबन छह किलोमीटर दूर गांवों में जाना पड़ रहा है। इसके बाद ही वह पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed