फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Flood should not cause trouble to people: Swatantradev

बाढ़ से लोगों को न होने पाए परेशानी : स्वतंत्रदेव

Wed, 12 Jul 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 12 Jul 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Flood should not cause trouble to people: Swatantradev
ऐली परसौली घोड़हनपुरवा गांव में नाविक को बाढ़ किट प्रदान करते जलश​क्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह।
गाेंडा। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बुधवार को बेलसर के ऐली-परसौली में बंधे का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ कमियां मिलने पर उन्हें तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कई गोताखोरों को सेफ्टी किट भी वितरित की। जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था के प्री-यार्ड का निरीक्षण भी किया। इसके बाद सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों एवं जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

ऐली-परसौली में तटबंध के निरीक्षण के दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि बाढ़ आने से पहले बंधे को पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया जाए। इसके साथ ही नदी के किनारे के गांव वालों को सचेत करने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों से संवाद किया और कहा कि किसानों की बेहतरी के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। कहा कि बाढ़ से निपटने को राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है। किसी को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने चौरी चौराहा स्थित एलटी कंपनी के प्री-यार्ड में कंपनी के अधिकारियों एवं जल जीवन मिशन से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन से घर-घर स्वच्छ पानी पहुंचेगा। इससे लोग जल जनित बीमारियों से बचे रहेंगे। बताया कि यह योजना लगभग 50 साल के लिए बनाई गई है। मंत्री ने कहा कि संबंधित कंपनी द्वारा इस योजना की 10 साल तक देखरेख व मरम्मत की जाएगी, परंतु स्वच्छता समिति की भी यह जिम्मेदारी है कि वह इसकी देखरेख करे। टंकी की नियमित साफ-सफाई कराते रहें। उन्होंने प्री-यार्ड का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। यहां तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय, कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र, डीएम नेहा शर्मा, एडीएम सुरेश सोनी, एएसपी शिवराज के अलावा विभागीय अफसर मौजूद रहे। मंत्री ने निर्देश दिए कि जलजीवन मिशन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मिशन के कार्यों की गति बढ़ाकर इसे पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी की जाए। बाढ़ आने पर ग्रामीणों को कोई भी समस्या न होने पाए। उन्होंने एक्सईएन ट्यूबवेल को भी निर्देश दिया कि जहां नहरों से पानी न पहुंचे वहां पर ट्यूबवेल के माध्यम से पानी पहुंचाया जाए।
करनैलगंज क्षेत्र से होकर तटबंध ऐली पर खत्म हो जाता है। इसके आगे बांध न होने से बाढ़ की तबाही शुरू हो जाती है। इस पर नियंत्रण के लिए विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह मंजू ने तरबगंज तहसील को बाढ़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए पक्के तटबंध के निर्माण की मांग उठाई। बुधवार को ऐली परसौली में बने भिखारीपुर सकरौर बांध का निरीक्षण करने पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के सामने एमएलसी ने यह प्रस्ताव रखा। मंजू सिंह ने कहा कि ऐली-परसौली से लोलपुर तक 44 किमी. पक्का बांध बनने पर ही इस क्षेत्र को बाढ़ की समस्या से निजात मिलेगी। एमएलसी के सुझाव पर जलशक्ति मंत्री ने प्रस्ताव मांगा है।

तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने मंत्री को बताया कि तरबगंज के कई गांव बाढ़ में डूब जाते हैं। कटान व बाढ़ से हजारों परिवारों को बेघर होना पड़ता है। फसलों को नुकसान होता है। इस पर उन्होंने कहा कि सरकार सभी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पहले से ही तैयारी कर चुकी है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, बाढ़ खंड के अधिशाषी अभियंता बीएन शुक्ल, ब्लाॅक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed