फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FLC of EVMs and VVPATs to begin today

Gonda News: आज से शुरू होगी ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी

Mon, 28 Sep 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 28 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
FLC of EVMs and VVPATs to begin today
गोंडा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) मंगलवार से शुरू होगी। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस में होने वाली जांच में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन ने एफएलसी को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन के अनुसार ईवीएम और वीवीपैट की एफएलसी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के अधिकृत इंजीनियर करेंगे। पूरी प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन


हर चुनाव से पहले मतदान में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम और वीवीपैट की जांच और परीक्षण किया जाता है। एफएलसी के दौरान निर्धारित मानकों पर खरी उतरने वाली मशीनों को ही चुनाव में इस्तेमाल के लिए रखा जाता है। यह प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित नियमावली के अनुसार कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएलसी की पूरी प्रक्रिया पर जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से वेबकास्टिंग के माध्यम से भी नजर रखी जाएगी। निर्वाचन कार्यालय की ओर से एफएलसी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।


राजनीतिक दलों से प्रतिनिधि भेजने का अनुरोध
एफएलसी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों से अपने प्रतिनिधियों को अधिकृत करने का अनुरोध किया गया है। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक राजनीतिक दलों के राज्य मुख्यालयों से प्रतिनिधि भेजने संबंधी अनुरोध पत्र प्राप्त होने की पुष्टि भी की जा चुकी है। निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि एफएलसी की विस्तृत प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मैनुअल ऑन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed