फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five schools changed before Governor's visit

राज्यपाल के दौरे से पहले बदली पांच स्कूलों की सूरत

Thu, 19 Sep 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Five schools changed before Governor's visit
गोंडा के रानीपुरवा गांव में स्कूल का निरीक्षण करते डीएम डॉ.नितिन बंसल जहां राज्यपाल का प्रस्ताव? - फोटो : GONDA
गोंडा। राज्यपाल आ रही हैं... स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र देखेंगी। सब व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। जिलाधिकारी हों या मुख्य विकास अधिकारी सभी यह सवाल अधिकारियों से करते दिखे और देखते ही देखते ही चार दिनों में पांच स्कूलों की सूरत बदल गई। करनैलगंज में पूर्व माध्यमिक व प्राइमरी मॉडल स्कूल अचानक चमक उठा। कार्य करा रहे पंचायत अधिकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक से संवाद करते दिखे कि देख लीजिए और क्या किया जा सकता है। कोई कमी न रहे। टाइल्स लग रहा है, पानी पीने की व्यवस्था की जा रही है। कमरों को दुरुस्त किया जा रहा है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे गदगद हैं कि काश.. राज्यपाल के आने की आहट अक्सर होती या फिर ऐसी काम होता।
विज्ञापन

प्राइमरी मॉडल स्कूल करनैलगंज के प्रधानाध्यापक नागेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे ही कार्य हों तो बच्चों का जुड़ाव बराकर बना रहे। अधिकारियों का आभार जताया कि बहुत अच्छा कार्य हुआ है। जहां टाइल्स नहीं है, वहां पर फ्लोरिंग कराया गया और शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। बीईओ आरपी सिंह लगातार निगाह रखे रहे। चूल्हे हटाए गए और सिर्फ गैस सिलेंडर ही रहेगा।
विज्ञापन

किचेन गार्डेन विकसित करने पर अलग से जोर है। स्कूल की दशा में बड़ा परिवर्तन दिखा। इसी तरह हलधरमऊ के प्राइमरी एवं उच्च प्राथमिक स्कूल रेरुआ, कन्या पूर्व माध्यमिक स्कूल करनैलगंज, मुजेहना के प्राइमरी स्कूल मतवरिया द्वितीय व प्रथम का भी कायाकल्प हो गया। एक कार्यक्रम ने पांच स्कूल परिसरों की दशा में परिवर्तन ला दिया। इन परिसरों में सात स्कूलों का संचालन होता है। सभी की स्थिति अब बदली बदली नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...और झंझरी के रानीपुरवा स्कूल में आएंगी राज्यपाल
प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के आगमन पर पांच स्कूल परिसर में संचालित सात स्कूलों के संवारने का अभियान चल ही रहा है। उनकी सूरत बदल दी गई और राज्यपाल की ओर से जारी कार्यक्रम में झंझरी के प्राइमरी मॉडल स्कूल रानीपुरवा जाने का कार्यक्रम आ गया। वहां भी कार्य हो ही रहे हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल, सीडीओ आशीष कुमार समेत आला अधिकारियों ने कार्यक्रम की जानकारी होते ही स्कूल पहुंचे। वहां की व्यवस्थाओं को देखा। फिलहाल स्कूल की स्थिति पहले से ठीक है और कुछ कार्य कराए भी गए हैं। यहां की सूरत भी बदल गई है।
छह घंटे जिले में रहेंगी राज्यपाल, परखेंगी योजनाओं का हाल
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के शुक्रवार को गोंडा आगमन का कार्यक्रम जारी हो गया। जिले में वह छह घंटे रहेंगी। शुक्रवार सुबह 10 बजे पुलिस लाइंस से सीधे महिला जिला अस्पताल पहुंचेंगी। वहां के लिए 35 मिनट का समय रिजर्व कर रखा है और फिर 10.55 पर रानीपुरवा स्कूल आएंगी। यहां करीब 30 घंटे रहने के बाद 11.35 पर सर्किट हाउस पहुंचेंगी। सर्किट हाउस में दो बजे तक रहेंगी और फिर दो बजे से 3 बजे तक अधिकारी सरकारी योजनाओं का प्रजेंटेशन देंगे। किसी योजना की सक्सेस स्टोरी को भी देखेंगी। 3 बजे से 3.45 तक अधिकारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक करेंगी। 4 बजे फिर पुलिस लाइंस से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार अधिकारी तैयारी करते दिखे।

फूलों के बजाए फलों की टोकरी से होगा स्वागत
राज्यपाल का स्वागत फूलों के गुलदस्ते के बजाए फलों की टोकरी से होगा। इस तरह से एक बड़ा संदेश देने की पहल हो रही है। फूलों के गुलदस्ते का कोई उपयोग नही है और फलों को बच्चों या मरीजों को वितरित किया जा सकता है। स्वागत की परंपरा को कायम रखने में भी संवेदनशीलता की मिसाल कायम किए जाने की पहल हो रही है। इससे एक नई परंपरा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed