फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five more meritorious selected in PCS from district

जिले के पांच और मेधावी पीसीएस परीक्षा में चयनित

Sat, 12 Sep 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Five more meritorious selected in PCS from district
गोंडा में मधु तिवारी। - फोटो : GONDA
गोंडा। यूपी पीसीएस की परीक्षा में जिले के पांच और प्रतिभाओं ने स्थान बनाया है। झंझरी के माझा तरहर गांव के क्षितिज द्विवेदी उप जिलाधिकारी के पद पर चुने गए हैं। जिले के मनीष यादव भी एसडीएम के पद पर चयनित हुए हैं। इस तरह जिले के दो होनहारों ने एसडीएम के पद पर चयनित होने में सफलता हासिल की है। एसडीएम के पद पर चयनित हुए क्षितिज द्विवेदी के भाई प्रसून द्विवेदी भी एसडीएम हैं और इस समय ग्रेटर नोएडा में तैनात हैं। इनके पिता ओम प्रकाश द्विवेदी भी आईएएस अफसर हैं और मौजूदा समय में विशेष सचिव वित्त के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

क्षितिज द्विवेदी ने अपनी सारी पढ़ाई लखनऊ से की और उनका सपना आईएएस अफसर बनने का है। उनकी सफलता से जिले के लोगों में हर्ष है। इसी तरह तरबगंज के कौचिहा के पवन तिवारी पीएससी बाराबंकी में हेड कांस्टेबल पद पर कार्यरत उनकी बेटी मधु तिवारी का चयन जिला आबकारी अधिकारी के पद पर हुआ है। मधु तिवारी ने इंटरमीडिएट जवाहर नवोदय विद्यालय हैदरगढ़ बाराबंकी से तथा ग्रेजुएशन में बीएससी की डिग्री कॉलेज लखनऊ से प्राप्त की थी। वह बीटीसी परीक्षा गणेशपुर बाराबंकी से पास कर कैसरगंज ब्लॉक के फिरोजपुर में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। बभनान के करनपुर में अनिल चंद्रा का चयन जिला प्रोबेशन अधिकारी के पद पर हुआ है। खोंडारे के कचरौली के उदय शंकर सिंह का चयन जिला कृषि अधिकारी के पद पर हुआ है। शहर के आवास विकास कालोनी निवासी राम प्रताप के बेटे रवि प्रताप चौधरी का चयन खंड विकास अधिकारी के पद पर हुआ है। इस बार पीसीएस की परीक्षा में जिले कई प्रतिभाओं ने सफलता हासिल किया है। इससे जिले के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा में यूपी बोर्ड के छात्र भी छाए, बने मिसाल
जिले के 11 लोगों ने पास की परीक्षा, चार युवा यूपी बोर्ड के रहे हैं छात्र
गोंडा। यूपी पीसीएस परीक्षा में सीबीएसई बोर्ड के साथ ही यूपी बोर्ड के छात्रों ने भी परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। जिले के 11 लोगों ने पीसीएस की परीक्षा में सफलता हासिल की है। जिसमें चार युवा ऐसे हैं जिन्होने सफलता हासिल की है। यूपी बोर्ड से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा पास करके आगे की पढ़ाई करने वालों ने भी साबित कर दिया कि वह किसी से कम नही हैं। फिलहाल सीबीएसई बोर्ड के सात प्रतिभाओं ने सफलता हासिल की है। फिर भी यूपी बोर्ड के छात्रों का भी दबदबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा 2018 के परिणाम से यूपी बोर्ड भी साख बढ़ी है। यूपी बोर्ड से पढ़ाई करने वाले धनपाल सिंह का चयन जिला सूचना अधिकारी के पद पर हुआ है। इसी तरह राजेन्द्र प्रसाद का चयन जिला गन्ना अधिकारी के लिए हुआ है। इसके अलावा अंशुमान तिवारी का चयन असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर के पद पर हुआ है। वहीं उदय शंकर सिंह ने जिला कृषि अधिकारी के पद सफलता हासिल की हैं। वहीं सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई करने वाले मनीष यादव व क्षितिज द्विवेदी एसडीएम, मधु तिवारी जिला अबकारी अधिकारी, अनिल चंद्रा जिला प्रोबेशन अधिकारी, विपिन मिश्र असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर, रवि प्रताप चौधरी खंड विकास अधिकारी और रूपाली कोरी एक्साइज इंस्पेक्टर के पर चयनित हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed