फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five lakh theft including 20 thousand cash

20 हजार कैश समेत पांच लाख की चोरी

Thu, 29 Oct 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Five lakh theft including 20 thousand cash
परसपुर (गोंडा)। नगर पंचायत परसपुर से सटी ग्राम पंचायत आंटा के भैय्या पुरवा में एक व्यक्ति के घर से चोरों ने 20 हजार रुपये नकदी सहित तकरीबन पांच लाख रुपये के जेवर व अन्य सामान पार कर दिया। पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भैय्या पुरवा गांव निवासी मान सिंह ने बताया कि बुधवार रात छत के रास्ते घर में घुसे चोर कमरे में रखे दो बक्से व तीन अटैची चुरा ले गए। सुबह नींद खुलने पर घर वालों को चोरी की जानकारी हुई। चोरी गए बक्से व अटैची को चोरों ने घर के पीछे तकरीबन 200 मीटर दूर एक खेत में ले जाकर तोड़ा और उसमें रखे 20 हजार रुपये नकद सहित सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। साथ ही एक मोबाइल भी चोर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

चोरी की सूचना पर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। परसपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मान सिंह की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed