फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five crores found, investigation of viscera and weapons will start soon

Gonda News: पांच करोड़ मिले, जल्द शुरू होगी विसरा व असलहे की जांच

Wed, 15 Jan 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 15 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Five crores found, investigation of viscera and weapons will start soon
गोंडा। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जल्द ही विसरा व असलहे की जांच शुरू हो सकेगी। इसके लिए शासन ने पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। देवीपाटन मंडल के चारों जिलों गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती पुलिस को इससे काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

2016 में मंडल स्तर पर सी-श्रेणी की विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण की कवायद शुरू हुई थी। बाद में शासन स्तर पर 47.53 करोड़ रुपये की लागत से बी-श्रेणी की विधि विज्ञान प्रयोगशाला बनाने का निर्णय लिया गया। दो ब्लॉकों में निर्माण पूरा होने के बाद 12 अनुभाग की स्वीकृति दी गई थी। इसमें से फाॅरेंसिक, सीरोलॉजी, बाॅयोलॉजी, भौतिकी, रसायन और प्रलेख समेत छह अनुभागों में सैंपल की जांच शुरू कर दी गई है। अब तक 1,328 मामलों की जांच कर रिपोर्ट दी जा चुकी है।
विज्ञापन


विधि विज्ञान प्रयोगशाला के उपनिदेशक डाॅ. राजकुमार ने बताया कि विसरा और असलहे की जांच शुरू करने के लिए कवायद की जा रही है। इसके लिए नवनिर्मित ब्लॉक में सभी जरूरी तैयारियां कर ली गईं हैं। अभी गोरखपुर लैब का सहारा लेना पड़ रहा है। यहां पर जांच शुरू होने से जांच के लिए गोरखपुर जाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है निर्माण की स्थिति
अधिकारियों ने बताया कि ए-ब्लॉक का निर्माण पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को अगले छह महीने में जून तक बी-ब्लॉक का काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। हालांकि धीमी गति से काम होने के चलते कार्यदायी संस्था को छह महीने का समय दिया गया है। माना जा रहा है कि निर्धारित समय के भीतर निर्माण पूरा होने के बाद सभी 12 अनुभागों में डीएनए, साइबर, मेडिकोलीगल, फोटो और क्राइमसीन मैनेजमेंट समेत कई सुविधाएं मिल सकेंगी।



मार्च तक उपकरण मिलने के आसार

उपनिदेशक ने बताया कि मार्च तक प्रयोगशाला के जरूरी उपकरण आ सकते हैं। इसके लिए शासन स्तर से पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। निदेशालय स्तर से खरीदारी की प्रक्रिया चल रही है। उपनिदेशक, वैज्ञानिक अधिकारी, वैज्ञानिक सहायक, प्रयोगशाला सहायक, सहायक और प्रधान सहायक की नियुक्ति हो चुकी है। जल्द ही वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक, कनिष्ठ प्रयोगशाला समेत अन्य पदों पर तैनाती मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed