फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five arrested for nuisance by jamming road

सड़क जाम कर उपद्रव करने में पांच गिरफ्तार

Tue, 14 Jun 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for nuisance by jamming road
गोंडा। बीते दिनों हुए सड़क हादसे में मौत के बाद मार्ग जाम कर उपद्रव करने के पांच आरोपियों को कटरा बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कटरा बाजार के निंदूरा गांव का है। जहां 12 जून को सड़क हादसे में एक महिला की मौत से आक्रोशित कुछ ग्रामीणों ने करनैलगंज-बहराइच मार्ग जाम करके हंगामा किया था।
विज्ञापन

यही नहीं, वाहन फूंकने का भी प्रयास किया था। हालांकि पुलिस ने समय रहते पहुंचकर मामला शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी समीर खां, अमजद खां, फैजल खां, महबूब खां व जहावर खां को गिरफ्तार किया गया है। पांचों आरोपी थाने में हाथ जोड़कर खड़े रहे। उन्होंने भविष्य में कभी भी उपद्रव न करने का वादा किया। एसओ ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed