फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five accused including a gangster arrested for looting Rs 5.63 lakh from an agent

Gonda News: एजेंट से 5.63 लाख की लूट में गैंगस्टर समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Jul 2024 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 10 Jul 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Five accused including a gangster arrested for looting Rs 5.63 lakh from an agent
तीन लाख दो हजार रुपये, तीन बाइक, चार मोबाइल फोन बरामद
विज्ञापन


16 माह से फाइनेंस कंपनी में नौकरी कर रहा था गैंगस्टर


संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के टिकरी मार्ग पर उमरिया गांव के पास फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 5.63 लाख की लूट में गैंगस्टर समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट की रकम तीन लाख दो हजार रुपये नकदी, तीन बाइक, चार मोबाइल फोन, आधार कार्ड, माइक्रो एटीएम डिवाइस व पिट्ठू बैग बरामद किया है।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के पांडेय टिकरी गांव निवासी एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट विनोद कुमार पांडेय चार जुलाई को वजीरगंज थाना क्षेत्र के ही कोठा भितरी गांव निवासी अपने साथी विपिन कुमार निषाद के साथ अयोध्या की शाखा से 5 लाख 63 हजार 727 रुपये व माइक्रो एटीएम डिवाइस लेकर बाइक से अपने घर जा रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे टिकरी मोड़ से आगे उमरिया गांव के पास पहले से पीछा कर रहे दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर रोक लिया और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। बैग में 5.63 लाख रुपये, माइक्रो एटीएम डिवाइस, आधार कार्ड रखा था। विनोद पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि लूट के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत नवाबगंज पुलिस को लगाया गया था। टीम ने बुधवार को बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के डारी डीहा गांव निवासी सुधाकर पांडेय, बस्ती कोतवाली क्षेत्र के सियरापार कूप नगर चमौरा निवासी ऋषभ चौधरी, बस्ती जिले के ही पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा निवासी हर्षित शुक्ला, सिद्धार्थनगर जिले के थाना पतरा बाजार क्षेत्र के विलवत निवासी अनुराग त्रिपाठी आयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा उपरहर निवासी प्रशांत दूबे को अयोध्या-बस्ती मार्ग पर सरयू पुल के समीम एक मड़हे से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट की रकम तीन लाख दो हजार रुपये नकदी, टूटी हुई माइक्रो एटीएम डिवाइस, आधार कार्ड, वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक, चार मोबाइल फोन व पिट्ठू बैग बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि आरोपी सुधाकर पांडेय के खिलाफ बस्ती जिले के कलवारी थाने में 2021 में डकैती व गैंगस्टर समेत दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




16 माह से फाइनेंस कंपनी में गैंगस्टर कर रहा था नौकरी
एसपी ने बताया कि लूट की वारदात में पकड़ा गया गैंगस्टर सुधाकर पांडेय पिछले 16 माह से फाइनेंस कंपनी में नौकरी कर रहा था। विनोद अक्सर कंपनी का कलेक्शन लेकर अपने घर चला जाता था। इसकी जानकारी साथ में काम करने वाले सभी लोगों को थी। इसलिए सुधाकर ने अपने सात साथियों के संग मिलकर लूट की योजना बनाई और तीन दिनों तक लगातार रेकी कराई। सुधाकर ने अपने साथियों संग तीन जुलाई को लूट की तैयारी की थी। मगर उस दिन कामयाब नहीं हो सका था। लूट वाले दिन सुधाकर ने अपने साथी शिवा उपाध्याय को फोन कॉल करके बताया था कि एजेंट जैसे ही रुपये लेकर निकलेगा, वह फोन पर सूचना दे देगा। इसी रणनीति के तहत दो बाइकों से पहुंचे चार लोगों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जबकि एक अन्य बाइक उनके तीन साथी कुछ दूरी पर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed