फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five accused arrested for trying to disturb communal harmony

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for trying to disturb communal harmony
गोंडा। करनैलगंज में लगातार सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास असामाजिक तत्वों द्वारा किया जा रहा है। लगातार गोपनीय ढंग से बैठकें बुलाकर लोगों को भड़काने की कोशिश चल रही है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन ने तेवर कड़े कर दिए हैं। पुलिस ने इस तरह की हरकत करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

करनैलगंज नगर क्षेत्र में कर्बला और इमाम चौक की भूमि विवाद को लेकर भ्रांतियां पैदा की जा रही है। शुक्रवार को इस सिलसिले में एक पत्र जगह-जगह धार्मिक स्थलों एवं एक समुदाय विशेष की बस्तियों में बांटा गया, और एकजुट होकर नमाज के बाद मीटिंग करने के संबंध में था।
विज्ञापन

भारी संख्या में लोग एकत्र भी हो गए। इसकी भनक पुलिस और प्रशासन को लगी। पुलिस ने बैठक आयोजित करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और करीब 24 से अधिक ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं, जो कि भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस के रडार पर हैं। उप जिलाधिकारी ने भी सख्त रुख अख्तियार करते हुए ऐसे असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के लिए पुलिस के साथ बैठक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला अधिकारी हीरालाल ने बताया कि ऐसे असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जमानत का प्रावधान नहीं है। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि नगर में धार्मिक उन्माद फैलाने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। करीब दो दर्जन अन्य लोगों को चिन्हित किया जा चुका है। उन्हें गिरफ्तार करने के साथ-साथ जेल भेजने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed