{"_id":"65f491d33064bea4b309c9aa","slug":"first-installment-received-for-development-of-two-tourist-places-gonda-news-c-100-1-gon1002-114422-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दो पर्यटन स्थलों के विकास के लिए मिली पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दो पर्यटन स्थलों के विकास के लिए मिली पहली किस्त
Fri, 15 Mar 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
विधायक प्रेमनरायन पांडेय के प्रयास और मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर जारी हुई पहली किस्त
पर्यटन के रूप में विकसित होगा कोंडर स्थित पतंजलि जन्मस्थली व हरिहरपुर रामलीला मैदान
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। वजीरगंज विकासखंड के कोंडर स्थित महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली व हरिहरपुर के रामलीला मैदान का अब जल्द ही विकास होगा। विधायक तरबगंज प्रेमनरायन पांडेय के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दोनों पर्यटन स्थलों के लिए शासन ने पहली किस्त जारी कर दी है। अब जल्द ही यहां सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो जाएगा।
तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने बताया कि विकासखंड वजीरगंज के कोंडर स्थित महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली के विकास के संग ही इसी विकासखंड के हरिहरपुर स्थित रामलीला मैदान सौंदर्यीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। विधायक ने बताया कि पतंजलि जन्मस्थली के लिए 148.11 लाख के सापेक्ष 138.95 लाख की वित्तीय स्वीकृति देते हुए शासन ने 75 हजार रुपये की पहली किस्त जारी की है। जिसे उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद को कार्यदायी संस्था नामित किया है।
रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए 111.96 लाख के सापेक्ष अप्रेजल समिति ने 111.51 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी थी। जिसमें कार्यदायी संस्था सीएनडीएस की ओर से कराए जाने वाले कार्यों की लागत 103.53 व उत्तरप्रदेश ललितकला अकादमी से कराए जाने वाले म्यूरल आर्ट वर्क की लागत 7.98 लाख रुपये शामिल है। शासन ने पहली किस्त के रूप में 75 हजार रुपये जारी किया है।