फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   firing on youth

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, लखनऊ रेफर

Wed, 15 Jan 2020 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
firing on youth
बभनान (गोंडा )। गोंडा-बस्ती बॉर्डर के गांव ताबेपुर में मंगलवार की दोपहर एक युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी छपिया में भर्ती कराया गया। जहां से अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया। मगर परिवार के लोग उसे अयोध्या से रेफर कराकर लखनऊ लेकर चले गए।
विज्ञापन

थाना छपिया के ग्राम तांबेपुर निवासी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई भोलू सिंह (25) मंगलवार की दोपहर इसी गांव के रहने वाले अपने साथी मोनू के साथ टैरवा बाजार बाइक से जा रहा था। वह दोनों गांव के पश्चिम नहर पर पहुंचे थे तभी बाइक से आए दो युवकों ने भोलू पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिससे भोलू के बायें पैर में गोली लग गयी और वह बाइक लेकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

इस बीच शोर सुनकर गांव के लोग दौडेे़े और भोनू को छपिया सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। वहां से बाद में परिवार के लोग उसे रेफर कराकर लखनऊ लेकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक छपिया अटल बिहारी ठाकुर ने बताया है कि जानकारी मिली है, अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed