फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fire in complex, two million worth of ash

कॉम्पलेक्स में लगी आग, दो करोड़ का सामान राख

Sat, 22 Aug 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Fire in complex, two million worth of ash
गोंडा नगर में एक कांपलेक्स में लगीआग बुझाते दमकर कर्मी व अन्य लोग। - फोटो : GONDA
गोंडा। शहर के अदम गोंडवी खेल मैदान के सामने एक काम्पलेक्स में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग के चपेट में एक साड़ी सेंटर के साथ ही चार दुकानें आ गईं। साड़ी की दुकान नीचे ही थी, इससे आग तेजी से फैल गया। दुकानदार का कहना है कि उसी के दुकान में रखी करीब दो करोड़ की साड़ी जलकर राख हो गईं। इसके अलावा एक रेस्टोरेंट, एक मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर और एक निजी फाइनेंस कंपनी में नुकसान हुआ है। मगर उसका अनुमान नहीं लगाया जा सका है। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक घंटे तक अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके।
विज्ञापन

एलबीएस चौराहे से आगे स्थित शैल कॉम्पलेक्स में एक साड़ी सेंटर के साथ ही चार दुकानें बनी हुई हैं। बहराइच रोड के कैलाश सिंह का साड़ी सेंटर बेसमेंट में ही स्थिति है। अचानक आग लगने से दो करोड़ के करीब की सामग्री जलकर राख हो गई। इसके अलावा आग ने ऊपर बने दो रेस्टोरेंट के साथ ही एक निजी मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर व फाइनेंस कंपनी को भी अपने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरा कॉम्पलेक्स ही आग के दायरे में आ गया। धुआं इतना तेज था कि आसपास के काफी लोग दहल उठे। आग बुझाने के लिए पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया तब जाकर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। कैलाश सिंह ने बताया कि आग से दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शुक्र था कि लॉकडाउन में बंद था कॉम्पलेक्स
कोविड संक्रमण के चलते शनिवार व रविवार को दुकानें बंद रहती हैं। शनिवार को भी दुकानें बंद थीं, यह शुक्र था कि दुकान बंद थी। आग इतनी तेज थी कि सिर्फ सामान का ही नुकसान हुआ। आम लोगों को कोई दिक्कत नही हुई। आग पर भी समय रहते काबू हो जाने से आसपास भी आग नही फैल सका। काम्पलेक्स के निकट ही प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक का क्षेत्रीय कार्यालय भी है और काफी घर बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझाने को जेसीबी से तोड़ी कॉम्पलेक्स की दीवार
अदम गोंडवी मैदान के सामने कॉम्पलेक्स में आग लगने के बाद अग्निशमन कर्मी दुकान के सामने से फायर टेंडर लेकर आग बुझाने में जुटे रहे। मगर आग बढ़ती रही। आग पर काबू पाने को बाद में बुलाई गई अग्निशमन की मनकापुर यूनिट ने कॉम्पलेक्स के पीछे की दीवार को जेसीबी से तोड़वा दिया। तब जाकर मनकापुर यूनिट आग बुझाने में कामयाब हो सकी।

लॉकडाउन के कारण पूरा कॉम्पलेक्स बंद था। कॉम्पलेक्स के बेसमेंट में स्थित साड़ी की दुकान में आग लगी थी। आग शॉर्ट सर्किट से लगी। जिससे दुकानें जली हैं। आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दुकान मालिकों ने अभी तक नुकसान कितने का हुआ है। इसका कोई साक्ष्य नहीं दिया है। -राम सुमेर त्रिपाठी, सीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed