{"_id":"631b885343fc656d763eee3f","slug":"fire-hotel-police-meeting-gonda-news-lko64757479","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों में आग से बचाव का कराएं सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों में आग से बचाव का कराएं सत्यापन
विज्ञापन
फोटो-14-गोंडा के पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा करते एसपी आकाश तोमर।-संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने कहा कि शहर के होटलों समेत व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के भवनों में अभियान चलाकर आग से बचाव का सत्यापन करा लें। जिन भवनों में आग से बचाव के संयंत्र नहीं लगे हैं। उनके मालिकों को संयंत्र लगवाने के लिए जागरूक करें। यह बात एसपी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा के दौरान पुलिसकर्मियों को कही।
कहा कि लखनऊ के एक होटल में आग से बचाव का संयंत्र न लगा होने के कारण भीषण आग हादसे में लोगों की जान जा चुकी है। इसलिए पूरे शहर में अभियान चलाकर होटल, मॉल, अस्पताल, स्कूल, औद्योगिक संयंत्र, आवासीय मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट एवं बड़े व्यावसायिक काम्पलेक्सों का सत्यापन करा लें। जिन भवनों में आग से बचाव के संयंत्र नहीं लगे हैं। वहां के मालिकों को संयंत्र लगाने के लिए जागरूक करें। जिससे हादसों से बचा जा सके।
अपराध समीक्षा के दौरान कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, चोरी, लूट व सेंधमारी की वारदात को रोकने के निर्देश दिए। कस्बा व ग्रामीण इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाने, बैंक व लेनदेन वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने तथा प्रतिदिन बैंक ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी के बारे में ब्रीफ करने के निर्देश दिए। इस दौरान चारो सर्किल के सीओ, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद