फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fire broke out in three places due to storm, 22 houses burnt

आंधी से तीन जगह लगी आग, 22 घर जले

Mon, 23 May 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in three places due to storm, 22 houses burnt
गोंडा। करनैलगंज के विवियापुर अवधूत नगर गांव में सोमवार को लगी आग में 12 लोगों के घर जलकर राख हो गये। वहीं, इसी क्षेत्र के चंद्रभानपुर में भी दो लोगों के घर जलकर नष्ट हो गये। इससे करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। वहीं, तरबगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर भानपुरवा कॉलोनी में सोमवार को अज्ञात कारणों से लगी आग ने आठ घरों की गृहस्थी को राख कर दिया।
विज्ञापन

करनैलगंज के विवियापुर अवधूत नगर गांव में सोमवार दोपहर एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसी बीच तेज आंधी के कारण आग की लपटें पूरे गांव में फैल गईं। जिसमें कांति, नीरज, पाटनदीन, कमला देवी, सुरेश बहादुर, अतुल, विजय प्रताप, तुलसीराम, राघवराम, मोनू, कमला देवी, नगेसर का घर जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

आग की चपेट में आकर कांति व नगेसर के एक-एक मवेशी झुलस गये। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने मवेशियों का इलाज किया। दूसरी घटना में ग्राम चंद्रभानपुर में आग लगने से बाबूराम व विमला देवी का घर जलकर राख हो गया। लेखपाल सुजीत कुमार व प्रभात ने बताया कि आग लगने से विवियापुर अवधूत नगर में 12 व चंद्रभानपुर में दो लोगों के घर व गृहस्थी जली है। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर तहसील को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तरबगंज के रानीपुर भानपुरवा कॉलोनी में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लगने से आठ घरों की गृहस्थी जल गई। घटना सोमवार दोपहर की है। तेज आंधी के बीच उठी चिंगारियों ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरे मजरे को चपेट में ले लिया। फायर स्टेशन पर सूचना दी गई, लेकिन जब तक दमकल के वाहन पहुंचकर आग पर काबू पाते तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

आग में झिनकू की गृहस्थी के साथ 10 हजार नकदी व आभूषण, बुझावन का फूस का घर व दो साइकिल, ननकू का फूस का घर व ठेलिया, ओमप्रकाश व भवानी प्रसाद का फूस का घर व पंपिंग सेट, सतनाम, नकछेद व राम भरोसे का छप्पर, चारा काटने की मशीन व भूसा आदि सामान जल गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed