{"_id":"6751e616a349147dc503897a","slug":"fire-broke-out-in-three-houses-households-worth-lakhs-destroyed-gonda-news-c-100-1-slko1028-128486-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तीन घरों में लगी आग, लाखों की गृहस्थी खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तीन घरों में लगी आग, लाखों की गृहस्थी खाक
Thu, 05 Dec 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज तहसील क्षेत्र के भटपुरवा टेंगनहावैद गांव में बृहस्पतिवार को अपराह्न दो बजे अज्ञात कारणों से आग लगने से तीन घर जल गए। लाखों की गृहस्थी का सामान जल गया। वहीं, एक मवेशी झुलस गया। अज्ञात कारणों से लगी आग तेज हवा के प्रभाव से देखते ही देखते तीन घरों को अपनी आगोश में ले लिया।
ग्रामीणों ने रामपाल के घर से अचानक आग की लपटें देखकर शोर मचाया। लोग दौड़े लेकिन, तब तक आग ने सूरजपाल और उमारमन के घरों को भी पकड़ लिया। जिससे तीनों घरों में रखे गृहस्थी के सामान जलकर खाक हो गए। रामपाल ने बताया कि वह खेत में काम कर रहे थे। हल्ला सुनकर भागकर आए तो देखा कि एक मवेशी झुलस गया और एक बाइक पूरी जल गई। घर में बोरे में रखे अनाज और अन्य दोनों लोगों के गृहस्थी के सभी सामान सब जल गए। मौके पर अग्निशमन दस्ते और पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। लेखपाल राहुल दुबे ने बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।