फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fire breaks out in medicine store, medicines worth lakhs burnt

Gonda News: औषधि भंडार में लगी आग, लाखों की दवाएं जलीं

Mon, 27 Jan 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 27 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in medicine store, medicines worth lakhs burnt
बेलसर (गोंडा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगुरा बाजार स्थित औषधि भंडार में रविवार रात आग लग गई। इससे करीब सवा लाख टेबलेट, सीरप व ड्रॉप जल गए। कंप्यूटर सहित स्टोर में रखा अन्य सामान भी जल गया। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट अमरनाथ ने बताया कि सोमवार सुबह वह ड्यूटी पर पहुंचे तो औषधि भंडार में सामान सुलग रहा था। यहां तैनात चौकीदार भी छुट्टी पर था। कहा कि रविवार देर रात शार्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका है। इससे दवाओं के साथ ही कंप्यूटर, तौलिया, गद्दे, कंबल सहित अन्य समान जल गया। मंगुरा बाजार पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह व सीएचसी परसपुर के अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

डॉ. लवकेश शुक्ल ने बताया कि छह महीने पहले फार्मेसी में कंप्यूटर लगाया गया था, जिससे प्रतिदिन दवाओं की उपलब्धता की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होती है। ऑनलाइन इंडेट भी किया जाना चाहिए, लेकिन फार्मासिस्ट को कंप्यूटर की जानकारी न होने के कारण उसका संचालन नहीं हो सका। कंप्यूटर का प्लग नहीं निकाला गया था। आशंका है कि उसी से स्विच बोर्ड में शार्ट-सर्किट हुआ होगा। फार्मासिस्ट अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि उन्हें कंप्यूटर चलाने की जानकारी नहीं है, ऑपरेटर की नियुक्ति होने के बाद संचालित होता।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये दवाएं जलीं
आग लगने से छह हजार गोलियां कैल्शियम, पांच हजार गोलियां मैकोनापोल, 20 हजार गोलियां ओमप्रिजॉल, छह हजार ट्यूब बीटाडीन, तीन सौ वायल डायक्लोफेनेक, आठ हजार गोलियां एनजी थ्री मायसीन, 600 शीशी पैरासिटामॉल सीरप, 50 शीशी डीएनएएस सहित अन्य दवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed