{"_id":"6297af8614b4e7453e45e66c","slug":"fire-blast-gonda-news-lko633300842","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़े मकान में धमाका, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पड़े मकान में धमाका, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (गोंडा)। कस्बे के मुट्ठीगंज मोहल्ले में बंद कमरे विस्फोट का मामला सामने आया है। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस जांच कर रही है।
मुट्ठीगंज मोहल्ले में पुरुषोत्तम केशरवानी उर्फ पौआ के बंद पड़े मकान में बुधवार की शाम अचानक विस्फोट हो गया। तेज आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
मोहल्लावासियों के अनुसार मकान अक्सर बंद रहता है। मकान मालिक कभी कभार यहां एकाध घंटे के लिए आते हैं। मकान में चार साल पहले विस्फोट हुआ था। उस समय एक मजदूर घायल भी हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस को मकान बंद मिला। मकान मालिक के मौके पर न मिलने से पुलिस बंद मकान के अंदर नहीं पहुंच पाई। थानाध्यक्ष तेजप्रताप सिंह ने बताया कि विस्फोट की सूचना मिली है। मकान मालिक को बुलवाया गया है। मकान का दरवाजा खुलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि विस्फोट क्यों और कैसे हुआ। (संवाद)