{"_id":"6a6f83603dfad7f4bb025d70","slug":"fir-registered-over-attack-on-mining-officer-gonda-news-c-100-1-gon1041-163509-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: खनन अधिकारी पर हमले में एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: खनन अधिकारी पर हमले में एफआईआर
Sun, 02 Aug 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज। जिला खनन अधिकारी पर जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिला खनन अधिकारी डॉ. अभय रंजन ने बताया कि दो दिन पहले वह ग्राम बटौरा बख्तावर में अवैध खनन की सूचना पर गए थे। वहां मिट्टी लादकर जा रहे ट्रैक्टर चालकों और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने वाहन से कुचलकर जान से मारने का प्रयास किया तथा सरकारी कार्य में बाधा डाली।
उन्होंने खनन कार्य में लगी जेसीबी को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने टक्कर मारने की कोशिश की और वाहन लेकर तेजी से भागने लगा। काफी देर तक वह गेट पकड़कर लटके रहे। बाद में पुलिस के सहयोग से जेसीबी रुकवाई गई। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि डॉ. अभय की तहरीर पर वाहन चालकों व आठ अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)