फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR registered against private hospital doctor and staff

Gonda News: निजी अस्पताल की डॉक्टर व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mon, 24 Aug 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 24 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against private hospital doctor and staff
गोंडा। प्रसव के दौरान बिना परिजनों की सहमति के ऑपरेशन करने और बाद में मारपीट व धमकी देने के आरोप में आरएमसी अस्पताल की डॉ. सुवर्णा और उनके स्टाफ के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

अंबेडकर चौराहा कचहरी स्टेशन रोड निवासी अधिवक्ता पंकज गोस्वामी की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उनके भाई की पत्नी अनुराधा का प्रसव और इलाज आरएमसी अस्पताल में डॉ. सुवर्णा की देखरेख में चल रहा था। 16 अगस्त को सामान्य प्रसव की बात कहकर भर्ती करने के बाद बिना परिवार की जानकारी और सहमति के ऑपरेशन कर दिया गया। 23 अगस्त को पंकज के भाई अपनी पत्नी और आठ दिन के बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे और ऑपरेशन के संबंध में डॉक्टर से जानकारी मांगी। इस दौरान विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि डॉक्टर व स्टाफ ने उनके भाई के साथ मारपीट की। बीचबचाव करने पर प्रसूता के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की की गई। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, डॉ. सुवर्णा का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने भी कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed