{"_id":"6a49492438911470850a3895","slug":"fir-registered-against-a-man-for-making-obscene-remarks-to-a-woman-over-the-phone-gonda-news-c-100-1-slko1026-161637-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: महिला से फोन पर अश्लीलता के आरोप में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: महिला से फोन पर अश्लीलता के आरोप में एफआईआर दर्ज
Sat, 04 Jul 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। थाना क्षेत्र में एक महिला से फोन पर कथित अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। मामले में आरोपी वीरेंद्र पटेल उर्फ रमेश वर्मा के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी खुद को भाजपा नेता बताता है।
पुलिस के मुताबिक, 48 सेकंड का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक महिला से कथित तौर पर अशोभनीय और आपत्तिजनक बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। पीड़ित महिला के पति ने इटियाथोक थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी पत्नी के मोबाइल पर कॉल कर अश्लील बातें और आपत्तिजनक टिप्पणी की।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल ऑडियो को भी डिजिटल साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने स्पष्ट किया है कि आरोपी का पार्टी से कोई औपचारिक या संगठनात्मक संबंध नहीं है। वहीं, इटियाथोक मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने भी कहा कि संबंधित व्यक्ति पार्टी का सदस्य नहीं है।
उधर, आरोपी वीरेंद्र पटेल उर्फ रमेश वर्मा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिला उनकी परिचित है और बातचीत को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक कारणों से उन्हें फंसाया जा रहा है क्योंकि वह भाजपा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।