{"_id":"69d5400574a741aed70b406c","slug":"fir-of-fraud-against-two-farmers-on-court-orders-gonda-news-c-100-1-slko1028-155802-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: न्यायालय के आदेश पर दो किसानों पर धोखाधड़ी की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: न्यायालय के आदेश पर दो किसानों पर धोखाधड़ी की एफआईआर
Tue, 07 Apr 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। न्यायालय के आदेश पर भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा की ओर से दो किसानों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। बैंक का आरोप है कि आरोपी ने गिरवी रखी कृषि भूमि को बेचकर सरकारी धन को निकाल लिया है।
शाखा प्रबंधक विकास यादव ने बताया कि विजय कुमार दत्तक निवासी ग्राम पसका ने बैंक से तीन लाख रुपये का केसीसी ऋण लिया था। उन्होंने यह ऋण अपनी 9.76 एकड़ कृषि भूमि को गिरवी रखकर लिया था। आरोपी ने ऋण लेने के बाद गिरवी रखी भूमि को कई व्यक्तियों को अलग-अलग तिथियों में बेच दी। पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। शाखा प्रबंधक ने 24 दिसंबर 2025 को न्यायालय में प्रार्थना दिया था।
लालनगर कलहंस निवासी विजय शंकर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि विजय शंकर ने 28 अगस्त 2013 को बैंक की कृषि विकास शाखा से 2.78 लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड ऋण लिया था। बाद में बंधक रखी गई जमीन को बेच दिया। धोखाधड़ी करते हुए सरकारी धन की अनुचित तरीके से निकासी की। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।