फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR lodged for making the video of Aapbeeti viral

Gonda News: आपबीती का वीडियो वायरल करने पर दर्ज हुई एफआईआर

Sat, 25 Apr 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 25 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged for making the video of Aapbeeti viral
विश्नोहरपुर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए 20 दिन से अधिकारियों के चक्कर लगा रही एक युवती ने शुक्रवार रात आपबीती का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

बस्ती जनपद की एक युवती के मुताबिक, नवाबगंज के एक गांव में उसकी बहन की ससुराल है। वहां आने-जाने के दौरान चार वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात अंकित सिंह से हुई थी। अंकित ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। फिर शादी का दबाव बनाने पर अंकित ने 20 लाख रुपये की मांग की। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी उसे घर ले गया और समझौता कर लिया। मगर बाद में शादी करने से मना कर दिया। अब आरोपी अंकित, उसका बड़ा भाई अंकुर, मां और मित्र संदीप श्रीवास्तव धमका रहे हैं। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। छानबीन करके कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed