फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR for culpable homicide not amounting to murder against SUV riders

Gonda News: एसयूवी सवार युवकों पर गैर इरादतन हत्या की एफआईआर

Fri, 28 Nov 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 28 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
FIR for culpable homicide not amounting to murder against SUV riders
नितिन मिश्र। फाइल फोटो
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के रानीजोत निवासी व्यापारी नितिन मिश्र (27) को कुचलकर मारने के आरोप में पिता शंकर दयाल मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने एसयूवी सवार युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। वारदात के दौरान घायल नितिन के साथी अरुण मिश्र से जानकारी के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


शंकर दयाल मिश्र ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रंजिश के चलते साजिश के तहत बुधवार रात एसयूवी सवार युवकों ने उनके बेटे नितिन को कुचलकर मार डाला। नितिन के साथी अरुण मिश्र का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। छानबीन के सामने आया कि वारदात के दौरान तिवारी बाजार का रहने वाला अभय दूबे भी घायल हुआ था। लखनऊ में उसका इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद नितिन का शव अयोध्या में सरयू तट पर ले जाया गया। जहां पिता शंकर दयाल मिश्र ने बेटे नितिन को मुखाग्नि दी। इस दौरान सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के निरीक्षक अपराध सभाजीत सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सिर और पैरों में गंभीर चोट के छह निशान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नितिन के सिर से लेकर पैरों तक गंभीर चोटों के छह निशान मिले हैं। चोटों से पता चलता है कि एसयूवी से क्रूरतापूर्वक उन्हें कुचला गया है। नितिन के पिता का कहना है कि बेटे के सिर पर आगे व पीछे मिलाकर चोट के दो निशान मिले हैं और दोनों पैरों में चोटों के चार निशान हैं। पैरों की हड्डियां टूट गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में लखनऊ गई पुलिस टीम

नितिन के घायल साथी अरुण की हालत में सुधार का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने नितिन और अरुण के नंबरों का सीडीआर खंगाला। वारदात से पहले नितिन की किन-किन लोगों से बातचीत हुई, इसका पता चलने पर पुलिस ने सबसे पहले एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अन्य साथियों के नाम बताए। बताया कि वारदात के बाद सभी एसयूवी से लखनऊ भाग गए। पुलिस टीम उसे लेकर लखनऊ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed