{"_id":"6a8ddd863188a790ba01d0d4","slug":"fir-against-three-for-misappropriating-360-kg-of-gold-gonda-news-c-100-1-slko1026-165034-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 3.60 किलो सोना हड़पने में तीन पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 3.60 किलो सोना हड़पने में तीन पर एफआईआर
Tue, 25 Aug 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सराफा कारोबारी का 3.60 किलो सोना हड़पने और लेजर रसीद में कूटरचना करने का मामला आया है। नगर कोतवाली पुलिस ने लखनऊ के चौक स्थित की बालाजी शक्ति बुलियंस एंड ज्वेलर्स के तीन संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजा मोहल्ला निवासी अभिषेक रस्तोगी के मुताबिक, वह वर्ष 2023 से सराफा कारोबार कर रहे हैं। 13 मई 2025 को उन्होंने फर्म संचालक सोनू अग्रवाल से 96,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से पांच किलो सोना बुक कराया था। आरोप है कि सोने के भाव बढ़ने के बाद फर्म संचालक सोना देने में टालमटोल करने लगे। कई बार प्रयास के बाद 24 जून 2026 तक अलग-अलग किस्तों में केवल 1.40 किलो सोना ही दिया गया। आरोप है कि इसके बाद लेजर की कंप्यूटराइज्ड रसीद में कूटरचना कर शेष 3.60 किलो सोने की कीमत का गबन कर लिया गया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोनू अग्रवाल, मोनी अग्रवाल और सात्विक अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।