फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR against retired ASP

Gonda News: रिटायर्ड एएसपी के खिलाफ एफआईआर

Wed, 28 Oct 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 28 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
FIR against retired ASP
गोंडा। जिले में पूर्व में तैनात रहे रिटायर्ड एएसपी महेंद्र कुमार पर लोकवाणी केंद्र संचालक सुरेंद्र गुप्ता की पिटाई का आरोप लगा है। सुरेंद्र ने महेंद्र व उनके साथियों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर के बूढ़ादेवर निवासी सुरेंद्र गुप्ता सतईपुरवा के पास लोकवाणी केंद्र और प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं। उनका आरोप है कि मंगलवार शाम चार बजे कार्ड छपाई के रुपये मांगने पर उन पर लाठी-डंडों और लोहे की छड़ से हमला किया गया। लाइसेंसी असलहे से जान से मारने की धमकी भी दी गई। सुरेंद्र गुप्ता ने रिटायर्ड एएसपी महेंद्र कुमार व अन्य पर आरोप लगाया है। इस बारे में महेंद्र कुमार ने बताया कि पटेल संस्थान के लोग सरदार पटेल जयंती के कार्ड लेने गए थे। तभी दुकानदार ने सरदार पटेल के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की। इसे लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली थी। जांच के बाद रिटायर्ड एएसपी महेंद्र कुमार व अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। विवेचना करके साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक पर चाकू से हमला, 15 लोगों पर आरोप
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुरवा भुतहा ताल के पास बुधवार शाम एक युवक पर चाकू से हमला करने और पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित आदित्य पांडेय ने 15 ज्ञात-अज्ञात लोगों पर हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक, आदित्य की पीठ पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे कई जगह चोटें आईं। कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed