{"_id":"69fa3209d3ea79b9e20accb0","slug":"fir-against-four-in-the-case-of-death-of-a-married-woman-gonda-news-c-100-1-slko1028-157682-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: विवाहिता की मौत मामले में चार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: विवाहिता की मौत मामले में चार पर एफआईआर
Tue, 05 May 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 05 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
झंझरी/माधोपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरेउदई गांव में विवाहिता ज्योति शुक्ला (28) की मौत मामले में पिता ने पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कौड़िया के भैंसहा गांव निवासी अंजनी कुमार चौबे ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने बेटी ज्योति की शादी पूरेउदई निवासी राजन शुक्ल के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में कार और दो तोला सोना मांग रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने के कारण उनकी बेटी को तरह-तरह से प्रताड़ित किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को पति राजन, ससुर प्रभुनाथ, सास ममता व देवर अमन ने दहेज के लिए ज्योति को मार डाला। देहात कोतवाली के निरीक्षक अपराध संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज करके जांच कराई जा रही है।