{"_id":"6a0f4483d53b115eed0adc9b","slug":"fir-against-former-block-chiefs-son-and-seven-others-gonda-news-c-100-1-slko1028-158825-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे व सात अन्य पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे व सात अन्य पर एफआईआर
Thu, 21 May 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 21 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। रुपये के लेनदेन और जमीन के बैनामा विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक ओर जहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे समेत आठ लोगों पर बंधक बनाकर मारपीट और जमीन बैनामा कराने के लिए दबाव बनाने की प्राथमिकी दर्ज की कई है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी 70 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
छपिया थाना के रानीजोत गांव निवासी तरनदीप सिंह उर्फ सिंपू सरदार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 मई की सुबह वह वाहन से घर से छपिया ब्लॉक की ओर जा रहे थे।
आरोप है कि रास्ते में पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिंद्रा प्रसाद के बेटे सुरेश कुमार उर्फ फौजदार, सुमित तिवारी समेत अन्य लोगों ने ओवरटेक कर वाहन रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और जबरन वाहन में बैठाकर उनके घर ले गए।
विज्ञापन
वहां मारपीट करने के साथ जमीन का बैनामा कराने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर घर में तोड़फोड़ की गई और परिवार के लोगों को कमरे में बंद कर दिया गया। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें छुड़ाया। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से सुरेश कुमार शुक्ला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उन्होंने मदनापुर तप्पा हथिनी स्थित जमीन के बैनामे के लिए आरोपी को करीब 70 लाख रुपये नकद और बैंक के माध्यम से दिए थे। इसके अलावा पेट्रोल पंप से 80,963 रुपये का डीजल भी दिया गया।
आरोप है कि अब विपक्षी न तो जमीन का बैनामा कर रहा है और न ही रुपये वापस कर रहा है। सुरेश कुमार का कहना है कि पंचायत के दौरान एक माह में रुपये लौटाने या जमीन का बैनामा करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बाद में उन पर ही फर्जी एफआईआर दर्ज कराने की साजिश रची गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।