फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR against five for breaking marriage for dowry

Gonda News: दहेज के लिए शादी तोड़ने में पांच पर एफआईआर

Wed, 22 May 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 22 May 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
FIR against five for breaking marriage for dowry
गोंडा। रिश्ता तय होने के बाद दहेज की मांग को लेकर शादी से मना करने के मामले में मंडलायुक्त के निर्देश पर मनकापुर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लखनऊ के अकबर नगर थाना महानगर निवासी शाकिर खान ने देवीपाटन मंडलायुक्त को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि उन्होंने तीन मार्च 2023 को अपनी पुत्री सायरा बानो की शादी मनकापुर के ग्राम दीवान तकिया निवासी मोहम्मद शाह नवाज से तय की थी। जिसमें नेग स्वरूप 11 हजार नकद, सोने की चेन, अंगूठी, कपड़े, फल, मीठा व स्वागत में लगभग एक लाख रुपये खर्च किए थे। उसी दिन शादी की तारीख 20 जनवरी 2024 तय की गई थी। तब वर पक्ष ने दहेज की कोई मांग नहीं की थी।
विज्ञापन

शादी की तारीख करीब आने पर जब वर पक्ष के यहां मिलने गए तो दहेज में महंगी बाइक व नकदी की मांग की गई। मांग पूरी करने से असमर्थता जताने पर शाह नवाज, उसके भाई फैयाज मोहम्मद, सिराज तथा शाह नवाज की भाभी सबीना, शमीम ने अभद्रता हुए घर से भगा दिया। कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि कमिश्नर व एसपी के निर्देश पर वर पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed