फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Finalized the work plan of six crores

Gonda News: छह करोड़ की कार्ययोजना को दिया अंतिम रूप

Sun, 09 Mar 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 09 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Finalized the work plan of six crores
खोड़ारे (गोंडा)। बभनजोत ब्लॉक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंंचायत की बैठक हुई। इसमें छह करोड़ रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत की गई। मुख्य अतिथि गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल तथा सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय की उपस्थिति में बैठक हुई। इसमें सदस्यों से प्रस्ताव मांगे गए। बीडीओ ओपी सिंह यादव ने कहा, जो भी सामुदायिक शौचालय या पंचायत भवन बंद पड़े हैं, उन्हें तत्काल संचालित कराने के साथ ही पंचायत भवन में सभी कर्मचारी बैठना सुनिश्चित करें। प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय में वाटर कूलर लग चुका है, जिस ग्राम पंचायत के विद्यालय में वाटर कूलर नहीं लगा है, वहां भी लगवा दिया जाएगा। बैठक में महेंद्र यादव, हरि प्रसाद गुप्ता, सोहरत वर्मा, बबलू वर्मा, पप्पू मौर्य, बनारसी गुप्ता, राम उजागर चौरसिया आदि मौजूद रहे। वहीं, छपिया ब्लॉक सभागार में भी क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed