फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Final notice to 30 former secretaries

Gonda News: 50 लाख के कथित गबन में 30 पूर्व सचिवों को अंतिम नोटिस

Wed, 22 Jul 2026 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Final notice to 30 former secretaries
गोंडा। जिले की विभिन्न सहकारी समितियों के 30 पूर्व सचिवों पर करीब 50 लाख रुपये के कथित गबन के मामले में सहकारिता विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। विभाग ने सभी आरोपितों को अंतिम नोटिस जारी करते हुए सात दिन के भीतर पूरी धनराशि संबंधित समिति अथवा पीसीएफ के खाते में जमा करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में राशि जमा नहीं होने पर संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) रवि शंकर चौधरी ने बताया कि 31 मार्च 2026 को कृषि निवेश स्टॉक के सत्यापन के दौरान कई समितियों में उर्वरक बिक्री की धनराशि खातों में जमा न होने का मामला सामने आया था। आरोप है कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के तहत उपलब्ध कराए गए कृषि निवेश की बिक्री से प्राप्त धनराशि समिति के खाते में जमा करने के बजाय निजी उपयोग में खर्च कर दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी पूर्व सचिवों को निर्देश दिया गया है कि वे सात दिन के भीतर बकाया राशि जमा कर उसकी रसीद सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) कार्यालय में उपलब्ध कराएं। संबंधित सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) और तहसील प्रभारी अपर जिला सहकारी अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि समय सीमा समाप्त होने के बाद राशि जमा न होने पर संबंधित थाने में तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सर्वर ठप होने से उर्वरक वितरण प्रभावित
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) रवि शंकर चौधरी ने बताया कि पॉश मशीनों का सर्वर ठप होने से सहकारी समितियों पर उर्वरक वितरण प्रभावित है। गोंडा समेत आसपास के कई जिलों से भी ऐसी शिकायतें मिली हैं। समस्या के समाधान के लिए उच्च स्तर पर मामला उठाया गया है और सर्वर जल्द चालू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed