फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Filth in villages; notices issued to two sanitation workers

Gonda News: गांवों में गंदगी, दो सफाईकर्मियों को नोटिस

Tue, 14 Jul 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 14 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Filth in villages; notices issued to two sanitation workers
गोंडा। गांवों में नियमित सफाई न होने और रास्तों व नालियों में गंदगी की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने दो सफाईकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


इटियाथोक विकासखंड के राजस्व ग्राम फरेंदा कानूनगो के ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि तैनात सफाईकर्मी रामबक्श नियमित रूप से गांव नहीं आते हैं। इससे सार्वजनिक मार्गों और गलियों में गंदगी फैली हुई है। जगह-जगह झाड़-झंखाड़ उगने से आवागमन में भी परेशानी हो रही है। डीपीआरओ ने इसे शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही मानते हुए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


इसी तरह झंझरी विकासखंड के राजस्व ग्राम खिराभा के दौलतपुरवा में तैनात सफाईकर्मी मीना वाल्मीकि के नियमित रूप से गांव न आने की शिकायत ग्रामीणों ने की। आरोप है कि सफाई न होने से गांव में नालियां गंदगी से भरी हुई हैं। इससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि संबंधित सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को दोनों सफाईकर्मियों का नोटिस भेजा गया है। साथ ही गांवों में नियमित उपस्थिति और साफ-सफाई सुनिश्चित कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed