फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fiercely showering water

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कृषि कार्य में तेजी

Sun, 28 Jun 2015 11:47 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
मानसून के रफ्तार पकड़ने से अन्नदाताओं के चेहरे खिल उठे हैं। रविवार की सुबह हुई बारिश के बाद किसानों ने खेती किसानी का काम तेज कर दिया है। खेतों में किसान व मजदूर धान रोपाई में जुट गए हैं। कहीं खेत तैयार किया जा रहा है तो कहीं धान के बेड़न रोपाई के लिए निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं बारिश से अधिकांश शहरवासियों की दिनचर्या प्रभावित रही। कुछ लोग तो भीगते हुए ऑफिस व दुकान पहुंचे।  
दूसरे दिन रविवार को हुई बारिश ने संकेत दे दिया है कि अब मानसून आ गया है। इशारा समझकर किसान भी खेतों में जुट गए हैं। कई जगहों पर रविवार की सुबह भीगते हुए किसान व मजदूर धान रोपाई की तैयारी में जुटे दिखे।
विज्ञापन


कहीं मजदूरों का झ़ुड धान के बेड़न निकाल रहा था तो कहीं किसान खेतों में पलेवा लगा रहे थे। कहीं-कहीं धान की रोपाई भी हो रही थी। मुजेहना क्षेत्र के समथरवा गांव में रामगोपाल सिंह के खेत में मजदूर युवतियों व महिलाओं का झुंड धान के बेड़न उखाड़नें में जुटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अन्य स्थानों पर खेतों में किसान व मजदूर जुटे दिखे। मेहनौन निवासी गंगाराम मिश्र ने बताया कि बारिश होने के बाद खेतों में काम बढ़ गया है। उधर शहर में सुबह हुई बारिश ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी। कुछ लोग भीगते हुए किसी तरह से ऑफिस व दुकान पहुंचे तो कुछ लोग दिन भर खराब मौसम की दुहाई देकर बचते रहे।


सुुबह से दोपहर तक हुई बरसात के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। लोग छाता लेकर बाहर निकले फिर भी भीग गए। सड़क की पटरियों पर कीचड़ फैल जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed