{"_id":"5ffdd77d8ebc3e30cf58388d","slug":"female-accused-accuses-the-soldier-of-rape-gonda-news-lko559523985","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आरक्षी ने सिपाही पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आरक्षी ने सिपाही पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस लाइन में तैैनात एक महिला आरक्षी ने लाइन में ही नियुक्त एक सिपाही पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पुलिस अधीक्षक ने महिला थानाध्यक्ष को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
कोतवाली मनकापुर में तैैनात 2019 बैच की एक महिला आरक्षी ने एक सप्ताह पहले तबियत खराब होने पर पुलिस लाइन में अपनी आमद कराई थी। महिला आरक्षी ने बताया कि उसे किराए पर कमरा लेेना था।
जिसकी वह तलाश कर रही थी। महिला आरक्षी का आरोप है कि 10 अक्तूबर की शाम पुलिस लाइन में तैैनात 2018 बैच के एक सिपाही ने उसे किराए पर कमरा दिलाने के लिए पोर्टरगंज के पास स्थित अपने किराए के कमरे पर बुलाया था। जब वह सिपाही के कमरे पर पहुंची तो सिपाही ने उसका मुंह दबा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं सिपाही ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला आरक्षी ने मामले की शिकायत प्रतिसार निरीक्षक, महिला थानाध्यक्ष व पुलिस अधीक्षक से की है। एसपी ने महिला थानाध्यक्ष को जांच के आदेश दिए हैं। महिला थानाध्यक्ष पूनम यादव ने बताया कि जांच की जा रही है।