{"_id":"6967b1f576b607bf96269921d4a5c7ab","slug":"featured-on-the-cable-operator-s-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल संचालक के दफ्तर पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल संचालक के दफ्तर पर छापा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज के संचरही मोहल्ले में सराय मस्जिद के पास केबल नेटवर्क संचालक के कार्यालय में कंपनी के डिप्टी जनरल मैनेजर की टीम ने पुलिस के साथ रविवार की शाम छापा मारा। इस दौरान केबल संचालक बिना लाइसेंस के केबल नेटवर्क चलाता पाया गया। इस बीच संचालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
इस मामले में डिप्टी जनरल मैनेजर ने संचालक के खिलाफ नवाबगंज थाने में चोरी, साजिश व कॉपीराइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मुंबई के आईपीआर प्राइवेट लिमिटेड के डिप्टी जनरल मैनेजर हृदय नरायन मल्ल ने बताया कि उन्हें खबर मिली थी कि गोंडा के नवाबगंज के संचरही मोहल्ले में नौशाद केबल नेटवर्क चलाता है।
मल्ल के मुताबिक नौशाद बिना लाइसेंस के चोरी से साजिश करके स्टार प्लस सरीखे महंगे चैनल का बिना भुगतान के प्रसारण करता है।
इसी सूचना पर उन्होने रविवार को टीम के अमित कुमार व रवींद्र कुमार के साथ नवाबगंज पुलिस के के साथ संचरही स्थित केबल नेटवर्क के दफ्तर में छापा मारा।
इस दौरान केबल संचालक नौशाद चकमा देकर भाग निकला। डिप्टी जनरल मैनेजर ने बताया कि छापे के दौरान चोरी से चैनल चलाने में इस्तेमाल होने वाला उपकरण बरामद किया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में डिप्टी जनरल मैनेजर हृदय नरायन मल्ल ने नवाबगंज थाने में नौशाद के खिलाफ चोरी, साजिश व कॉपी राइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष नवाबगंज रामनगीना सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।