फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fear of floods increased the difficulties of two lakh people

बाढ़ का बढ़ने लगा खतरा, दो लाख लोगों की मुश्किलें बढ़ी

Sun, 18 Jul 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Fear of floods increased the difficulties of two lakh people
गोंडा। सरयू नदी में उफान से बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है। तरबगंज के ऐली माझा गांव में नदी ने तबाही मचा रखी है। एक स्कूल के बाद अब तक आधा दर्जन लोगों के घर नदी में समा चुके हैं। नदी के तेवर लगातार तीखे हैं। इससे दो तहसीलों के 1464 मजरे बाढ़ के मुहाने पर खड़े हैं।
विज्ञापन

बाढ़ की स्थिति गंभीर हुई तो इन मजरों में रहने वाले 37153 परिवारों के करीब दो लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित होगी। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही लगातार बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होने दोनो तहसील के अधिकारियों को सर्तकता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एलगिन ब्रिज के पास सरयू नदी खतरे के निशान को पार करने वाली है। खतरे के निशान से सरयू नदी 45 सेमी. नीचे बची है। नदी का जलस्तर 105.626 मीटर है। जिस रफ्तार से नदी बढ़ रहा है, उससे तो लगता है कि जल्द ही नदी खतरे के निशान को पार कर जाएगी। इसके बाद खतरा और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरबगंज क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा अधिक है। सोनौली मोहम्मदपुर के पास बांध का निर्माण हो रहा है, और अभी कई स्थानों पर कार्य अधूरे हैं। ऐली माझा गांव में लगातार कटान हो रही है, माना जा रहा है कि नदी के कटान से ऐली माझा का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
करनैलगंज के नकहरा गांव में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बांध का विस्तार होने से नकहरा गांव के कई मजरे सीधे घाघरा के नजदीक आ गए हैं और पानी गांवों की ओर बढ़ रहा है।
नवाबगंज क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर 92.120 मीटर है जो खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। दोनों तरफ से नदी का दबाव बना हुआ है, और इस दायरे में आने वाले गावों में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है।
सरयू नदी में पानी का डिस्चार्ज लगातार बढ़ता जा रहा है। नदी के जलस्तर में उफान आ रहा है। नदी गांवों को निशाना बना रही है। सरयू नदी में इस समय एक लाख 43 हजार 443 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज है।

इसके अलावा गिरजा बैराज का डिस्चार्ज एक लाख 17 हजार 773 क्यूसेक पानी है, जिसका असर सरयू नदी में भी दिखेगा और जलस्तर में बढ़ोत्तरी होगी। इसी तरह शारदा बैराज का डिस्चार्ज भी 25 हजार 352 क्यूसेक पानी है। अयोध्या में भी 318 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज रेकार्ड किया गया है। लगातार सरयू में बाहर का पानी भी आ रहा है। साथ ही बारिश का पानी भी जलस्तर पर प्रभाव डाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed