फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Father was axed for not giving a thousand

एक हजार न देने पर पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला

Wed, 03 Feb 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Father was axed for not giving a thousand
गोंडा। दत्तनगर विसेन गांव में मंगलवार रात एक युवक ने एक हजार रुपये न देने पर पिता की कुल्हाड़ी से काट डाला। हत्या को लूट का रूप देने के लिए आरोपी बेटे ने अपने चाचा को फोन करके बताया कि घर लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने पिता की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

लूट के दौरान हत्या की सूचना पर पहुंची ने पड़ताल की तो पता चला कि पैसों को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। शक के आधार पर पुलिस ने बेटे को उठा लिया और पूछताछ की तो वह टूट गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि कोतवाली नगर में दत्तनगर विसेन के रहने वाले ईश्वरदीन (61) की मंगलवार की देर रात कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की दी गई। पुलिस का सूचना मिली कि लूट के दौरान बदमाशों ने ईश्वरदीन की हत्या कर दी और फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो ईश्वरदीन के बेटे पर शक की सुई घूम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शक के आधार पर उसके बेटे सुकई को उठा लिया। पूछताछ के दौरान वह टूट गया और पुलिस को बताया कि उसके पिता ने पेंशन के 38 हजार रुपये निकाले थे। वह एक हजार रुपये पिता से मांग रहा था।
मगर सुकई के पिता ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इससे सुकई ने कुल्हाड़ी से मारकर पिता ईश्वरदीन की हत्या कर दी। एसपी के मुताबिक सुकई ने बताया कि पिता की हत्या करने के बाद अपने चाचा को फोन करके बताया कि लूट के इरादे से कुछ बदमाश घर में घुस आए थे।

बदमाशों ने उसके पिता की हत्या कर दी है। एसपी ने बताया कि आरोपी सुकई की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। बताया कि आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिनों की रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed