फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Father turns out to be killer of daughter, arrested

पिता ही निकला बेटी का हत्यारा, गिरफ्तार

Tue, 19 Jan 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Father turns out to be killer of daughter, arrested
गोंडा। कपूरपुर गांव के मजरे लोधनपुरवा की रहने वाली एक किशोरी की हत्या उसके पिता ने ही की थी। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने मंगलवार को किशोरी के पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ कोतवाली करनैलगंज में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली करनैलगंज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर गांव के मजरे लोधनपुरवा के रहने वाले विजय बहादुर दूबे ने 31 जनवरी 2020 को कोतवाली में अपने गांव के ही रहने वाले सोनू, त्रियुगी नारायण व शुभम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जिसमें आरोप था कि तीनों आरोपी उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते थे। जिससे तंग आकर उसकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि होने पर पहले से दर्ज आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा का हत्या में तरमीम कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुकदमें की गहनता से विवेचना की गई तो विजय बहादुर दूबे ही संदिग्ध लगा। उसे उठाकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और बताया कि उसकी बेटी का आरोपियों से मेल मिलाप था।

इसी बात को लेकर उसने अपनी बेटी को मारापीटा और गला कसकर उसे मार डाला। इसके बाद उसके शव को उसी के दुपट्टे से पेड़ पर लटका दिया। पकड़े जाने के डर से गांव के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed