फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Father scolded then shot himself

पिता ने डांटा तो खुद को गोली से उड़ाया

Mon, 29 Jun 2015 11:21 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
छपिया थाना क्षेत्र के पतिजिया खुर्द गांव के मजरा मालिकपुर में दो दिन पहले गांव के एक युवक से कहासुनी के बाद उसे मारने की जिद पर पिता ने अपने पुत्र को डांट दिया। इससे खफा बेटे ने सोमवार सुबह अपने घर में पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली से उड़ा दिया।
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंदूक जब्त कर ली है। छपिया थाना क्षेत्र के पतिजिया खुर्द गांव के मजरा मालिकपुर के रहने वाले राघवेंद्र उर्फ गब्बू शुक्ल ने बताया कि उनके बेटे विनीत शुक्ल (19) की 27 जून को गांव के ही निवासी एक युवक से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


राघवेंद्र के मुताबिक उनका बेटा युवक को मारने की जिद कर रहा था। इसलिए उन्होंने बेटे को डांट दिया था, जिससे वह अपने पिता से नाराज था। राघवेंद्र ने बताया कि सोमवार सुबह वह पूजा कर रहे थे। तभी विनीत उनकी लाइसेंसी बंदूक उठा लाया और अपने कमरे में खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद तमाम ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष छपिया आलोक दुबे ने बताया कि बंदूक जब्त कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विनीत की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed