फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Father got electrocuted, daughter who ran to save him also died, wife is serious

Gonda News: पिता को करंट लगा, बचाने दौड़ी बेटी की भी मौत, पत्नी गंभीर

Fri, 20 Jun 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 20 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Father got electrocuted, daughter who ran to save him also died, wife is serious
लक्ष्मीदत्त। फाइल फोटो 
झंझरी (गोंडा)। नगर कोतवाली क्षेत्र के खैरा गांव के खैरी में बृहस्पतिवार रात करंट की चपेट में आने से लक्ष्मीदत्त (55) व उनकी पुत्री डाॅली (22) की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से झुलसीं लक्ष्मीदत्त की पत्नी नीलम (52) को लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खैरी निवासी राजगीर लक्ष्मीदत्त बृहस्पतिवार को काम से लौटने के बाद रात 09:30 बजे घर के पास टिनशेड में नहाकर तार पर कपड़े फैला रहे थे। तभी वह करंट की चपेट में आ गए। ये देख वहां मौजूद बेटी डॉली ने बचाने का प्रयास किया। इस पर वह भी करंट की चपेट में आ गईं। चीख-पुकार सुनकर लक्ष्मीदत्त की पत्नी नीलम पहुंचीं और पति व बेटी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं। तीनों को गंभीर हालात में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने लक्ष्मीदत्त व डॉली को मृत घोषित कर दिया। नीलम को गंभीर हालत में ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक लक्ष्मीदत्त राजगीर का काम करके परिवार का गुजारा करते थे। उनके चार बेटियां व दो बेटे हैं। बड़े पुत्र प्रदीप एक चिकित्सक के साथ काम करते हैं व छोटे पुत्र संदीप सेना में हैं। दूसरे नंबर पर बेटी डाॅली थीं, जिनकी शादी करीब दो साल पहले देहात कोतवाली क्षेत्र के उकेरा गांव निवासी अजीत से हुई थी। वह पांच माह की गर्भवती थीं। बड़ी बेटी नैंसी शादीशुदा हैं। जबकि दो छोटी बेटियां रूबी व शुभी हैं। हादसे से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि लक्ष्मीदत्त व डाॅली के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed