फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fast growing pollution, not being able to take control

तेजी से फैल रहा प्रदूषण नहीं लग पा रहा अंकुश

Wed, 09 Dec 2015 10:39 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
ईंट भट्ठे, कारखाने व वाहनों के धुंए और निकलने वाले कचरे से वायुमंडल व जल स्रोतों में फैल रहा खतरनाक जहर
विज्ञापन

गोंडा। जिले में प्रदूषण नियंत्रण के लिए कोई कार्य नहीं हो रहा है। जिले में धधकते ईंट भट्ठे, चीनी मिलों से निकलते धुंए वायुमंडल में जहर घोल रहे हैं।

इसके अलावा चीनी मिलों से निकलने वाला पानी जल स्रोतों को जहरीला बना रहा है। वहीं पुराने खटारा वाहनों से निकल रहा काला धुंआ शहरी आबादी के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। पिछले दो दशक से वाहनों की बिक्री में तेजी से इजाफा हुआ है। इससे शहरी इलाके में लोग सांस की बीमारी से परेशान हैं।

बड़े वाहनों के बढ़ने से रोड पर लोड बढ़ा है। हर दो मिनट में वाहनों के गुजरनेे से उसके धुएं के अलावा उड़ने वाली धूल भी लोगों के सेहत के लिए मुसीबत बनी है। लेकिन इस तरह के प्रदूषण की जांच रोकधाम पर नियम के खिलाफ कार्य करने वालों पर कार्रवाई करने वाले विभाग का जिले में कोई प्रभावी तत्रं नही है।
विज्ञापन


फैजाबाद में विभाग होने से लोग अपने कार्य वहीं से कराते हैं। लेकिन विभाग की ओर से जिले में कभी कोई जागरूकता अभियान नहीं चलाया गया जिससे जन सामान्य को लाभ हो ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में कुल ईंट भट्ठे-   250
ऊंची चिमनी वाले भट्ठे-  250
जिले में चीनी मिलें -    03

प्रदूषण बोर्ड का नही दिख रहा कार्य
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का दफ्तर फैजाबाद में है। प्रदूषण नियंत्रण के बाबत सभी तरह के कार्य वहीं होते हैं। जिले में इस विभाग की कोई शाखा या यूनिट काम नही कर रही है। जिन्हें लाइसेंस आदि लेना होता है वे सीधे ऑनलाइन या फिर फैजाबाद जाते हैं।

पिछले कई सालों से इस बाबत विभाग की ओर से जिले में कार्य की कोई गतिविधियां सामने नही आयीं हैं। इस बाबत कलेक्ट्रेेट गोंडा के सूत्रों का कहना है कि फैजाबाद से विभाग के अधिकारी कभी कभी ईंट भट्ठों, कारखानों का सर्वे कर चले जाते हैं।

जब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ही नहीं तो कौन रोके प्रदूषण
जिले में प्रदूषण रोकने के लिए यहां प्रदूषण रोकने के लिए बोर्ड की स्थापना तक नहीं है। न तो इसका कार्यालय है और न ही नियंत्रण अधिकारी व कर्मचारी। इससे प्रदूषण पर रोक नहीं लग पा रही है। वाहनों के प्रदूषण की जांच के लिए प्राइवेट कंपनी को फ्रन्चाईजी दी गई है, लेकिन फ्रेन्चाईजी की प्रदूषण जांच मशीन अधिकतर खराब रहती है। इससे वाहनों प्रदूषण मुक्त है या प्रदूषण युक्त इसका पता लगाना भी मुश्किल है।

हर साल बढ़ते 1700 वाहन
वाहनों की बढ़ती संख्या के लिए शहर की सड़के  सकरी हो गई हैं। वाहनों के तादात के कारण शहर में हर जगह जाम की समस्या हो रही है। ऐसे में हर साल 15 सौ दो पहिया व सौ चौपहिया वाहन सड़कों पर ट्रैफिक में शामिल हो रहे हैं। वाहनों की तादात बढने से प्रदूषण भी बढ़ रहा है। संभागीय परिवहन नियमों के मुताबिक जो वाहन समयावधि पूरा करने के कारण कंडम हो गए हैं, वह भी जहर उगलते सड़कों पर दौड़ रहे हैं।


वाहनों के  प्रदूषण की समस समय से जांच कराई जा रही है। जो लोग बहुत पुराने वाहनों को चलाते है उनका चालान किया जाता है। इस बाबत जल्द ही अभियान चला कर जांच करायी जाएगी।-राजीव कुमार चतुर्वेदी, आरटीओ गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed