{"_id":"7a629fe5332695cdd9d6c20c7fd23d13","slug":"farmers-to-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया हंगामा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी गन्ना समिति सदर के महादेवा गन्ना क्रय केंद्र पर सोमवार को किसानों ने घटतौली के विरोध में गोंडा-धानेपुर मार्ग जाम कर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर व सीओ सिटी के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
सोमवार की सुबह साढ़े 11 बजे बजाज कुंदुरखी कस्टुआ मिल के महादेवा गन्ना क्रय केंद्र पर तौल लिपिक उमेश मिश्र ने महादेवा के किसान इंद्रजीत का गन्ना तौला तो 19 क्विंटल गन्ना निकला।
किसान को घटतौली का शक हो गया। इंद्रजीत ने गन्ने की साधारण तौल कराई तो उसका गन्ना 21 क्विंटल 70 किलो निकला। इससे वहां मौजूद किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
गांव के रामदयाल वर्मा ने घटतौली की सूचना जिला गन्ना अधिकारी, गन्ना सचिव व मिल अधिकारियों को दी, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा, जिससे किसान भड़के उठे।
किसानों को आक्रोशित देख तौल लिपिक वहां से भागकर सालपुर चौकी पर पहुंच गया। कोई कार्यवाही न होते देख किसानों ने गोंडा-धानेपुर मार्ग जाम कर दिया।
गांव के इंद्रजीत, कैलाशनाथ, जयप्रकाश यादव, ओंकार वर्मा, मनोज यादव, राकेश यादव आदि ने कहा कि जब तक किसानों को घटतौली का मुआवजा नहीं दिया जाएगा और भ्रष्ट तौल लिपिक का लाइसेंस निरस्त कर कार्यवाही नहीं की जाएगी, तब तक गन्ना क्रय केंद्र पर तौल बंद रहेगी।
एसडीएम सदर अविनाश कुमार, सीओ सिटी डॉ. राजेश त्रिपाठी, गन्ना सचिव ने किसानों को कार्यवाही करने का आश्वासन दिया, तब वे शांत हुए।
किसानों की समस्या को देखते हुए एसडीएम सदर ने गन्ना तौल केंद्र के काटे की जांच के लिए गन्ना सचिव पवन तिवारी व कांटा माप निरीक्षक आरके श्रीवास्तव को जांच के लिए लगाया।
उन्होंने जांच में बताया कि तौल लिपिक ने रोतावां के धनीराम का गन्ना तौला तो 27 क्विंटल 12 किलोग्राम निकला और जब गन्ना सचिव व तौल निरीक्षक ने तौला तो वहीं गन्ना 29 क्विंटल 12 किलो गन्ना निकला। उन्होंने बताया कि तौल में दो क्विंटल गन्ना के घटतौली का अंतर आया।
महादेवा गन्ना क्रय केंद्र से महादेवा, खरहटिया, पंडरीबल्लभ, धलौनी, केवलपुर व पहुंकटा समेत एक दर्जन गांव के करीब तीन सौ गन्ना किसान जुड़े है।
किसानों को आक्रोशित देख तौल लिपिक एक दर्जन गन्ना किसानों की पर्ची लेकर सालपुर चौकी पहुंचा, लेकिन जब वहां जांच में उसकी कमी आने लगी तो चुपके से वहां से भाग गया।
चौकी प्रभारी उदयराज निषाद ने बताया कि तौल लिपिक उमेश मिश्रा चौकी पर मौजूद पुलिस जवान को झांसा देकर 12 किसानों की पर्ची लेकर मिल भाग गया। उनके खिलाफ गन्ना किसान इंद्रजीत वर्मा ने तहरीर दी।