फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmers returned from Ghazipur border with the message of defeating BJP

पंचायत चुनाव : भाजपा को हराने का संदेश लेकर गाजीपुर सीमा से लौटे किसान

Tue, 13 Apr 2021 01:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers returned from Ghazipur border with the message of defeating BJP
गाजीपुर सीमा पर गया किसानों का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को वहां का संदेशा लेकर लौट आया। गांधी स्मारक पार्क के धरनास्थल पर प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने किसानों को जानकारी दी कि जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को हराना है। गांव-गांव यह संदेश पहुंचना चाहिए। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही भाजपा सरकार को जिला पंचायत चुनाव में सबक सिखाकर बड़ा संदेश देना है।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने गाजीपुर सीमा के आंदोलन स्थल से मिले संदेश को बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार गूंगी-बहरी हो चुकी है। आंदोलन और धरना अनवरत जारी रहेगा। पंचायत चुनाव में किसान-मजदूर ऐसे प्रत्याशियों को जिताएं जो भाजपा प्रत्याशियों को हरा सकें। इस तरह भाजपा और सरकार के कान में तेज आवाज करनी होगी। ऐसी सरकार को सबक सिखाना होगा। जो किसान की नहीं सुनेगा, किसान उसकी नहीं सुनेगा।
विज्ञापन

धरने में साहब सिंह, राज सिंह कामरेड, मास्टर केवल सिंह, मास्टर उदयवीर सिंह, मास्टर महावीर सिंह, सतेंद्र सिंह, श्यामवीर सिंह, राकेश प्रधान, जगराम सिंह, रघुवीर महाशय, बाबू सिंह, टूकी सिंह, दुर्ग सिंह, मोहन सिंह, संतोष सिंह, राजवीर सिंह, राधाचरन सिंह, अशोक सिंह, रोशन लाल, करुआ सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद ने जिला पंचायत के ग्यारह प्रत्याशी उतारे
राष्ट्रीय लोकदल के ब्रज प्रांत के अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए ग्यारह वार्डों से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के ब्रज प्रांत के अध्यक्ष चौ. बदन सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. नवाब सिंह ने बताया कि जिला पंचायत के अन्य वार्डों से भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।
दोनों नेताओं ने कहा कि रालोद से ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की तैयारी संगठन की ओर से चल रही है। जिन वार्डों में पार्टी ने उम्मीदवार उतारे हैं उनमें वार्ड तीन से विजय करन, वार्ड 12 से हरेंद्र, वार्ड 16 से जुगेंद्र सिंह पहलवान, वार्ड 19 से कुंवरपाल सिंह, वार्ड 20 से कुसुमलता धनगर पत्नी भोजराज धनगर, वार्ड 21 से चेतना चौधरी, वार्ड 22 से कुलदीप चौधरी, वार्ड 23 से प्रदीप कुमार, वार्ड 25 से देवेंद्र फौजदार, वार्ड 31 से राजकुमारी पत्नी कालीचरन सिंह व वार्ड 45 से जयप्रकाश शामिल हैं। संवाद

चंडौस के गांधी इंटर कॉलेज में होगी मतगणना
पंचायत चुनाव की मतगणना कस्बे के गांधी इंटर कॉलेज में होगी। पहले बोर्ड परीक्षा की वजह से मतगणना स्थल पर संशय बना हुआ था। वीरपुरा के शीला गौतम इंटर कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाने की तैयारी चल रही थी। अब बोर्ड परीक्षा 8 मई से होने के चलते गांधी इंटर कॉलेज को ही मतगणना केंद्र निर्धारित कर दिया गया है। एडीओ पंचायत श्रीचंद रावत ने बताया कि दो मई को गांधी इंटर कॉलेज में ही मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed