{"_id":"2f8dccc40eabca4cd793c5849f351852","slug":"farmers-face-bloom-from-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से किसानों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से किसानों के खिले चेहरे
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार दोपहर बाद आसमान में अचानक घिरे बादलों ने देखते ही देखते धरती को पानी से सराबोर कर दिया। करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए।
बारिश के कारण सड़कों पर भरे पानी व कीचड़ से लोगों को दुश्वारियां भी झेलनी पड़ रही है। विदित हो कि विगत 10 दिनों से हो रही तेज धूप व उमस भरी गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल था।
पानी की कमी के कारण खेतों में सूख रही धान की फसल को देखकर अन्नदाता परेशान थे। शुक्रवार को हुई बारिश ने सबसे बड़ी राहत किसानों को दी है। खेतों में सूख रही धान की फसल को बारिश से संजीवनी मिल गई है।
विज्ञापन
किसान मेहताब खान, राम कुमार, चंद्रिका यादव, कृष्ण गोपाल व इलियास आदि ने बताया कि बारिश से धान की फसल को भारी फायदा हुआ है। धूप के चलते सूख रही धान की फसल अब हरी हो जाएगी।
बारिश ने नगरीय क्षेत्रों में लोगों को दुश्वारियां भी दी। जगह-जगह हुए जलभराव के चलते लोगों को परेशानी हुई। सड़कों पर भरे पानी व कीचड़ के बीच से लोगों को गुजरना पड़ रहा है।