फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmer's dead body found near police booth, suspicion of murder

Gonda News: पुलिस बूथ के पास किसान का शव मिला, हत्या की आशंका

Wed, 04 Dec 2024 11:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 04 Dec 2024 11:39 AM IST
विज्ञापन
Farmer's dead body found near police booth, suspicion of murder
जय जयराम तिवारी की फाइल फोटो।
बालपुर (गोंडा)। देहात कोतवाली क्षेत्र में बालपुर के पास पुलिस बूथ से 50 मीटर दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता किसान का शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के बालपुर जाट तिवारी पुरवा निवासी किसान जय जयराम तिवारी (45) बीते 28 नवंबर शाम चार बजे घर से बालपुर बाजार के लिए निकले थे। वह देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। मगर उनका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे मछली पकड़ने जा रहे युवकों ने बालपुर में पुलिस बूथ के पास टेढ़ी नदी के कछार में जय जयराम तिवारी का शव पड़ा देखकर ग्राम प्रधान रज्जू यादव को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने छानबीन की। जय जयराम के शरीर पर कपड़े नहीं मिले। ऐसे में परिजनों को आशंका है कि हत्या के बाद शव वहां फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव कई दिन पुराना होने से पहचान में दिक्कतें आ रही थी। हालांकि मृतक के भाई प्रयागदत्त तिवारी ने शिनाख्त की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed