फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmers are forced to sell paddy to middlemen

किसानों की समस्या को लेकर पूर्व विधायक ने डीएम को ज्ञापन सौपा

Wed, 15 Dec 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmers are forced to sell paddy to middlemen
गोंडा। विधान सभा कटरा बाजार के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे अपने सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव करके राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से ही सपा कार्यकर्ता पूर्व विधायक के आवास पर जुटने लगे। उन्होंने अपने आवास से जिलाधिकारी कार्यालय तक का मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि धान क्रय केंद्र पर किसानों के धान की खरीद नहीं हो रही है, जिससे किसानों को अपना धान बिचौलियों को आधे दाम पर बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बोआई का समय चल रहा है, डीएपी व यूरिया की काला बाजारी हो रही है। खाद के लिये किसान भटक रहे हैं। बजाज कुंदरखी चीनी मिल पर किसानों का हजारों करोड़ रुपया बकाया है। उसे तत्काल भुगतान कराया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता पक्ष के इशारे पर पोलिंग बूथ बदले जा रहे हैं, जिससे जाति विशेष के लोगों को मतदान करने से रोका जा सके। बीएलओ को धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगों का निस्तारण नहीं होता है तो समाजवादी पार्टी सड़क पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जायेगी।

इस दौरान सपा के जिला अध्यक्ष राम स्वरूप यादव उर्फ पप्पू यादव, विधान सभा अध्यक्ष वकार खां, राम अवध बाबा, अशोक तिवारी, अर्जुन बाबा, संजय शर्मा, कुलदीप मनि श्रीवास्तव, रामकुमार शुक्ल, राहुल तिवारी, सुमित तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed