{"_id":"67c7455020d790a36000476e","slug":"farmer-dies-in-bike-collision-gonda-news-c-100-1-gon1003-133676-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाइक की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाइक की टक्कर से किसान की मौत
Tue, 04 Mar 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
राकेश गुप्ता। फाइल फोटो
करनैलगंज/झंझरी (गोंडा)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात कोचा कासिमपुर (सालपुर) निवासी राकेश कुमार गुप्ता (32) की अज्ञात बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया।
पुलिस के मुताबिक, राकेश घर से लखनऊ रोड की ओर पैदल जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। उन्हें हलधरमऊ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राकेश खेती कर पत्नी व दो बच्चों का भरण पोषण करते थे। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
चक्की के पट्टे में फंसने से युवती की जान गई
करनैलगंज। क्षेत्र के सोनवार गड़रियन पुरवा निवासी पारसनाथ पाल करनैलगंज-हूजूरपुर मार्ग पर आटा चक्की चलाते हैं। सोमवार शाम उनकी पुत्री रोशनी (20) आटा चक्की पर किसी काम से गई थीं। तभी वहां झाड़ू लगाते समय वह चक्की के पट्टे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। रोशनी को करनैलगंज सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
दो बाइकें टकराईं, तीन लोग घायल
दुर्जनपुर घाट (गोंडा)। अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे दो बाइक सवार तरबगंज हाईवे पर नारायण पब्लिक स्कूल के पास अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में एक-दूसरे से टकरा गए। इसमें एक बाइक पर सवार रोशनी गंभीर रूप घायल हो गईं। दूसरी बाइक पर सवार अशोक व पूनम भी चोटिल हो गईं। (संवाद)
रोडवेज से टकराई ट्राॅली, यात्री बचे
करनैलगंज। लखनऊ हाईवे पर पावर हाउस के पास मंगलवार को यात्रियों को लेकर जा रही रोडवेज बस ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें 20 यात्री सवार थे मगर किसी को चोट नहीं आई। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। (संवाद)